Advertisement

Responsive Advertisement

भिलाई-चरौदा निगम के मंगल भवन में होगा योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित॥ शहर के सभी वर्ग के नागरिक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर करेंगे योग

 भिलाई-चरौदा निगम के मंगल भवन में होगा योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित॥ शहर के सभी वर्ग के नागरिक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर करेंगे योग॥




भारत सरकार एवं  छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा 21 जून को  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके पश्चात पूरे देश सहित राज्य में एवं हर नगर में प्रतिवर्ष 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा प्रशासन की ओर से भी शनिवार दिनांक 21-06-2025 योग कार्यक्रम का आयोजन मंगल भवन भिलाई-03 के सभागार में किया जा रहा है।



समय रहेगा सुबह 06 बजे  से 7.00 बजे तक का जिसमें भिलाई-चरौदा निगम क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता, निगम कर्मी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों द्वारा योग शिविर में हिस्सा लिया जायेगा। नगर निगम प्रशासन को ओर से भिलाई-चरौदा क्षेत्र में निवास करने वाले सभी नागरिकों  से ये अपील को  गयी है कि दिनांक 21 जून 2025 को मंगल भवन भिलाई-03 में समय सुबह 6.00 से 07.00 बजे के बीच होने वाले योग शिविर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनावे।



साथ ही शिविर स्थल पर अपने साथ अपने इष्ट मित्रों-परिजनों एवं अन्य साथियों को भी योग कार्यक्रम में भाग लेने प्रेरित करने का कष्ट करें।