Advertisement

Responsive Advertisement

नाली के उपर किए गए अवैध अतिक्रमण को निगम ने हटाया


                   


नाली के उपर किए गए अवैध अतिक्रमण को निगम ने हटाया 



भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रं. 03 मदर टेरेसा नगर अंतर्गत नाली के उपर अवैध अतिक्रमण को निगम ने हटाया। वार्ड क्रं 30 प्रगति नगर 18 नम्बर रोड क्षेत्र में 35 लोगो द्वारा नाली के उपर स्लैब डालकर अवैध कब्जा किया गया था। जिससे नाली के पानी का निकासी ठीक तरह से नहीं हो रहा था और बरसात का पानी रोड में जमा हो रहा था। निगम के सफाई कर्मियों को भी नाली सफाई करने में परेशानी आ रही थी और आम नागरिको का शिकायत था। संबंधितो को स्वयं से कब्जा हटाने निगम द्वारा नोटिस भी जारी किया गया था, किन्तु कब्जाधारियों द्वारा अतिक्रमित कब्जा नहीं हटाया गया।

         आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन आयुक्त सतीश यादव एवं सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन को निर्देशित किए है कि स्थल निरीक्षण कर कार्यवाही करें। आदेश के परिपालन में जोन 03 के राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने नालियों के उपर से अवैध अतिक्रमण को जे.सी.बी. के माध्यम से हटाने की कार्यवाही की गई एवं तोड़फोड़ से निकले मलवे को निगम के वाहन से हटाया गया। निरीक्षण के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक चुर्णामणी यादव, छावनी थाना के पुलिस बल, सुपरवाईजर, तोड़फोड़ दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता सहित उनकी टीम उपस्थित रहे। 

                                              जनसम्पर्क अधिकारी