Advertisement

Responsive Advertisement

विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक


विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक



भिलाई नगर! नगर निगम भिलाई विद्युत विभाग के प्रभारी लालचंद वर्मा ने सभी जोन के अधिकारियों एवं सुपरवाइजर के साथ समीक्षा बैठक की। जिससे शहर में सभी जगह की लाइटें पूरी तरह जल सके और लोगों को भयमुक्त वातावरण मिल सके। समीक्षा बैठक में विद्युत विभाग के प्रभारी लालचंद वर्मा ने ठेकेदार के कार्य पर असंतुष्टि जताया एवं नाराजगी व्यक्त की ।  ठेकेदार को नियम शर्तों के तहत सभी जोन में कार्य कराने,  अधिकारियों को निर्देशित किए। ठेकेदार के द्वारा अभी तक सभी जोन कर्मचारी उपलब्ध नहीं कराया गया है, न हीं संसाधन उपलब्ध कराया गया है। जिसके कारण शहर में अधिकांश जगह लाइट बंद है।सभी जोन में एक-एक सुपरवाइजर एवं सभी जोन में दो-दो गैंग काम करने के लिए दिया जाना है। ठेकेदार को एलिवेटर का शुल्क जमा के उपरांत ही एलिवेटर देने का प्रावधान है । सभी जोन में 95% लाइट बंद की स्थिति में प्रति दिन 5000 का पेनाल्टी लगाने का भी प्रावधान है। 48 घंटे के अंदर यदि निदान एप एवं शिकायत का निराकरण नहीं होता है तो ₹200 पेनल्टी लगाने का भी है ।

रात्रि कालीन में भी एक गैंग लाइट का मॉनिटरिंग करने के लिए अधिकारियों को लगाने  कहा गया है। जिससे पता चल सके की किस जोन में कितने लाइट बंद है। ठेकेदार को उद्यान में लगे पोल का भी लाइट संधारण करने के लिए कहा गया है। ठेकेदार को प्रतिदिन का प्रोग्रेस रिपोर्ट देने निर्देशित किया गया है । आम नागरिकों का प्रमाणीकरण पश्चात, ठेकेदार के कार्य से पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही बिल भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में उप अभियंता श्वेता माहेश्वर, शंकर सुवन मरकाम, रामप्रवेश,  सुपरवाइजर पुनेश साहू, उमेश निर्मलकर एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे l

जनसंपर्क अधिकारी