महादेव सट्टा ऐप लाइज़नर सौरभ आहूजा के शादी में सम्लित दुर्ग – भिलाई के लोगों के नाम को सार्वजनिक करे ईडी – अनुरुध वर्मा
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे युवा इकाई अजीत जोगी युवा मोर्चा दुर्ग संभाग अध्यक्ष अनुरूध वर्मा ने कहा कि महादेव सट्टा ऐप में लिप्त सौरभ आहूजा की शादी में शामिल हुए लोगों की कुंडली निकाली जाए और नाम सार्वजनिक की जाए साथ ही कार्यवाही की जाए हम लगातार महादेव सट्टा ऐप पर छत्तीसगढ़ सरकार और छत्तीसगढ़ पुलिस प्रशासन से कार्यवाही की मांग करते रहे लेकिन अभी तक महादेव सट्टा ऐप संचालक सौरभ चंद्राकर और उनके अन्य साथी को दुबई से पकड़कर भारत नहीं ला पाया गया लेकिन जयपुर में हुए ईडी की कार्यवाही में सौरभ चंद्राकर के साथी सौरभ आहूजा की शादी में शामिल हुए दुर्ग भिलाई के लोग साथ ही भिलाई के एक मेडिकल संचालक पर भी कार्यवाही की जाए जो कई सालों से छत्तीसगढ़ छोड़ अन्य राज्य में हवाला का काम कर रहा है जो पहले भी महादेव सट्टा ऐप मामले में उस पर कार्यवाही भी की गई थी लेकिन अब वह हवाला का काम कर महादेव सट्टा ऐप के पैसों का काम कर रहा है अजीत जोगी युवा मोर्चा दुर्ग संभाग अध्यक्ष अनुरूध वर्मा ने ईडी से मांग की है कि सौरभ आहूजा और सौरभ आहूजा के शादी में सम्मिलित दुर्ग भिलाई के लोगों के नाम सार्वजनिक कर उनपर कार्यवाही की जाए
अनुरुध वर्मा ( अनिरुध )
अध्यक्ष – दुर्ग संभाग
अजीत जोगी युवा मोर्चा
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे
7000733285
