Advertisement

Responsive Advertisement

साहिबजादा बाबा अजीत सिंह जी के जन्म दिहाड़ा के अवसर पर आयोजित 16वें विशेष गुरमत समागम में यूथ सिख सेवा समिति एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह सम्मिलित हुए।

भिलाई : आदित्य दीप की रिपोर्ट -गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी, सुपेला भिलाई में साहिबजादा बाबा अजीत सिंह जी के जन्म दिहाड़ा के अवसर पर आयोजित 16वें विशेष गुरमत समागम में यूथ सिख सेवा समिति एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह सम्मिलित हुए।

इस पावन अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष  अमरजीत सिंह छाबड़ा , एवं सिख समाज के सेवा कार्यों में निरंतर विशेष योगदान हेतु इंद्रजीत सिंह एवं उनके साथ उपस्थित समिति के सदस्यों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के अध्यक्ष  जसबीर सिंह चहल, कुलवंत कौर, सर्व समाज कल्याण समिति के महासचिव मलकीत सिंह, उपाध्यक्ष जोगा राव, शानू, अनिल चौधरी, डॉ. हरजिंदर सिंह , गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में गुरु संगत की गरिमामयी उपस्थिति रही।