Advertisement

Responsive Advertisement

साहू समाज के साथ सांसद विजय बघेल की आत्मीय बैठक, सामाजिक एकता एवं विकास पर हुआ व्यापक मंथन

भिलाई : आदित्य दीप - असम प्रवास के दौरान दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं प्रभारी विजय बघेल ने तिनसुकिया जिले के बावनबाड़ी स्थित राजीव लोचन मंदिर परिसर में साहू समाज के प्रबुद्धजनों, पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ एक गरिमामय एवं आत्मीय बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों से भेंट कर उनके अनुभवों एवं विचारों को आत्मसात किया।

बैठक के दौरान साहू समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक सुदृढ़ता के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। समाज के समग्र उत्थान, युवाओं की सक्रिय भागीदारी, शिक्षा के व्यापक प्रसार तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर अनेक सार्थक सुझाव सामने आए। उपस्थित माताओं, बहनों एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने यह स्पष्ट किया कि साहू समाज की जड़ें अत्यंत मजबूत हैं और संगठन निरंतर प्रगति की दिशा में अग्रसर है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से तेज राम साहू, डॉ. आर.एन. साहू, डॉ. कांता साहू, रिपु दमन गजपाल, मधु गजपाल, भारती साहू, सरस्वती साहू, दीपक साहू,  शंकर साहू, श्यामबती साहू, प्रहलाद साहू, हंतु तेली (सचिव, साहू समाज, तिनसुकिया, असम), तुलाराम तेली सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक के समापन पर साहू समाज द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं सार्थक संवाद के लिए सांसद  बघेल ने हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी समाज के साथ समन्वय स्थापित कर जनहित एवं क्षेत्रीय विकास के कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी।