Advertisement

Responsive Advertisement

अवैध खनिज परिवहन मामले में 10 वाहन जब्त

बालोद : खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन बालोद द्वारा जांच पड़ताल और कार्रवाई का अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने गुरूर, बालोद और गुंडरदेही क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर खनिज के अवैध परिवहन में संलिप्त 10 वाहनों को जब्त किया है।

जिला खनि अधिकारी के अनुसार 9 जून को गुरूर विकासखंड तथा 11 जून को बालोद और गुंडरदेही क्षेत्र में की गई जांच के दौरान रेत और मिट्टी के अवैध परिवहन के मामले पकड़ाए । कार्रवाई के दौरान रेत से भरे पांच हाईवा और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए। इसके अलावा मिट्टी (ईंट निर्माण कार्य) से भरे दो अन्य वाहनों को भी जब्त किया गया है। जब्त सभी वाहनों को आरक्षी केंद्र बालोद तथा थाना गुंडरदेही और सनौद की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग ने संबंधित मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन का कहना है कि खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।